ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

पटना में 7 साल के बच्चे के साथ गंदा काम करता था मकान मालिक का पोता, FIR दर्ज

PATNA : राजधानी पटना से एक 7 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़ित के पिता ने थाने में प्

पटना में 7 साल के बच्चे के साथ गंदा काम करता था मकान मालिक का पोता, FIR दर्ज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक 7 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़ित के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.


घटना पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित हर्ष कुमार के दादा के मकान में पीड़ित का परिवार पिछले 5 साल से रह रहा है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बेटे के साथ मकान मालिक का पोता हर्ष कुमार किशोर को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर पिछले 3 महीने से अप्राकृतिक यौनाचार कर रहा है.


इस बात की जानकारी पीड़ित के पिता को जब हुई तो वह शिकायत आरोपी के परिवार वालों से करने गए. लेकिन आरोपित के चाचा टुनटुन ने पीड़ित के पिता के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें वहां से भगा दिया. इसके बाद उन्होंने रामकृष्णा नगर थाने में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और अपने बेटे के साथ हुए अप्राकृतिक यौनाचार को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.