ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

पटना में 3 आशिकों ने खुद को मारी गोली, माशूका को छोड़कर मौत को लगाया गले

PATNA : राजधानी पटना में इन दिनों प्रेम प्रसंग के मामले में सुसाइड की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. प्यार में प्रेमिका से धोखा मिलने के बाद आशिक माशूका को छोड़कर मौत को गले लगा

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में इन दिनों प्रेम प्रसंग के मामले में सुसाइड की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. प्यार में प्रेमिका से धोखा मिलने के बाद आशिक माशूका को छोड़कर मौत को गले लगा रहे हैं. पटना में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन बॉयफ्रैंड्स ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. प्यार में बेवफाई और जरा सी नफरत की छोट उनको मौत के मुहाने पर ले जा रही है. आश्चर्य की बात है कि तीनों आशिकों ने खुद को मुंगेर मेड पिस्टल से गोली मारी है. तीनों ही मामले में पुलिस छानबीन कर रही है. 


बोरिंग रोड में राजिव ने खुद को मारी गोली
पटना के बोरिंग रोड में दादीजी लेन स्थित थिंक टेल प्राइवेट सलूशन लिमिटेड ऑफिस के बाहर 23 साल के राजीव उर्फ मयंक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. बताया जा रहा है कि राजीव अपनी प्रेमिका के साथ 7 साल से रिलेशनशिप में था. लेकिन नई कंपनी में जॉब लगने के बाद से उसके  रिश्ते में खटास आ गई थी. जबकि लड़की के ऑफिस में पूछताछ हुई तो पता चला कि प्रेमिका 3-4 लड़कों के साथ संपर्क में है. बताया जा रहा यही की मांग पूरी नहीं होने पर हमेशा राजीव के साथ फोन पर गाली-गलौज करती थी. बता दें कि आशिक राजिव ने अपनी प्रेमिका को तीन लाख रुपये नगद और उसके बर्थडे पर एक स्कूटी भी दिया था. इस मामले में मृतक राजिव के भाई ने प्रेमिका के खिलाफ सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया है. 


शास्त्रीनगर इलाके में चेतन आनंद ने खुद को मारी गोली
इससे पहले नवंबर महीने में 30 तारीख को पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके के देवी स्थान गली नंदगांव में एक प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली थी. इस दौरान प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सिर में गोली फंसने के बाद प्रेमिका गंभीर रूप से जख्मी जो गई थी. 25 साल का आशिक चेतन आनंद सीतामढ़ी के परिहार का रहने वाला था. प्रेमिका भी सीतामढ़ी की रहने वाली थी मगर वह पटना में एडमिशन के बाद नंदगांव में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. घटना के बाद इसकी जानकारी चेतन के हनुमान नगर में रहने वाले चाचा केदार प्रसाद सिंह और मीठापुर में रहने वाले चचेरे भाई विजय सिंह को दी गई थी. लड़की और चेतन 2 साल रिलेशनशिप में थे. घटना के बाद पुलिस को मौके से एक डायरी मिली थी. जिसमें लव लेटर भी था. साथ ही सुसाइड नोट में लिखा था - 'मौत ही मोक्ष है. मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता.' 

श्रीकृष्णा नगर मोहल्ले में रूपक ने खुद को मारी गोली
जुलाई महीने में राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के श्रीकृष्णा नगर मोहल्ले के रोड नंबर सात में 22 साल एक आशिक रूपक ने सुबह-सुबह खुद को गोली मार ली. बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के घर से महज 200 मीटर की दूरी पर कार खड़ी कर पहले वीडियो कॉल किया और फिर कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. दोनों ढाई साल से रिलेशनशिप में थे. बताया जा रहा है कि नए प्रेमी के दखल के बाद रूपक और उसकी प्रेमिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया था. सुसाइड करने वाला रूपक पटेल नगर के रहने वाले सैप जवान का बेटा था. रूपक आरपीएस कॉलेज में बीएससी पार्ट वन में पढ़ाई करता था. इस मामले में रूपक के दोस्तों का कहना है कि रूपक जिस लड़की से प्यार करता था वह किसी दूसरे लड़के से बात करती थी, जिससे रूपक काफी परेशान था. इस मामले में पुलिस ने मौके से मुंगेर मेड पिस्टल और एक खोखे के साथ-साथ स्मार्टफोन बरामद किया था.



टैग्स