ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

पटना : मैरेज हॉल से लाखों की चोरी, दुल्हन को गिफ्ट में मिला सामान ले भागा चोर

PATNA : खबर राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र की है, जहां मैरेज हॉल से चोरों ने 65 लाख रुपये कैश और सामान पर हाथ साफ़ कर दिया। मामला सगुना-खगौल रोड स्थित ओमेगा गार्डेन वैंक्वेट

पटना : मैरेज हॉल से लाखों की चोरी, दुल्हन को गिफ्ट में मिला सामान ले भागा चोर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र की है, जहां मैरेज हॉल से चोरों ने 65 लाख रुपये कैश और सामान पर हाथ साफ़ कर दिया। मामला सगुना-खगौल रोड स्थित ओमेगा गार्डेन वैंक्वेट हॉल का है। बेखौफ चोरों ने गिफ्ट में मिले कैश, ज्वेलरी समेत करीब 65 लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना के बाद अभिषेक उत्सव ने दानापुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी।



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक भाई अमित उत्सव का ओमेगा गार्डेन वैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन था। रिसेप्शन में दुल्हन को 25-30 लाख कैश, लगभग 15 लाख के ज्वेलरी मिले थे, जो मैरेज हॉल के एक कमरे में रखा हुआ था। लेकिन चोरों ने मौका पाकर देर रात कैश और ज्वेलरी पर हाथ साफ़ कर दिया।



घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो एक शख्स बोरा लेकर जाते दिखा। पूछताछ में उसने बताया कि लड़की पक्ष के चालक के नाश्ते का पैकेट लेकर जा रहा हूं। इसके बाद किसी ने उसे रोका नहीं। थोड़ी ही देर बाद चोरी की घटना घटी है। घटना के बाद दुल्हन के पिता नया टोला के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जब पता लगाया गया कैमरा में जो शख्स बोरा ले जाते दिख रहा था वो न ही लड़के पक्ष का था और न ही लड़के की तरफ से। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टैग्स