ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

पटना बुद्धा कॉलोनी में सरकारी कर्मियों की शराब पार्टी, महिला समेत 4 गिरफ्तार, अलमारी से मिली शराब की दर्जनों बोतलें

PATNA : बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है. सूबे के अन्य जिलों के साथ-साथ राजधानी पटना में भी अवैध शराब का कारोबार खूब चल रहा है. खुद नीती

पटना बुद्धा कॉलोनी में सरकारी कर्मियों की शराब पार्टी, महिला समेत 4 गिरफ्तार, अलमारी से मिली शराब की दर्जनों बोतलें
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है. सूबे के अन्य जिलों के साथ-साथ राजधानी पटना में भी अवैध शराब का कारोबार खूब चल रहा है. खुद नीतीश सरकार के कर्मी भी शराबबंदी कानून की हवा निकालने में लगे हुए हैं. ताजा मामला राजधानी के प्रसिद्ध बुद्धा कॉलोनी इलाके की है. यहां शराब पार्टी करते सरकारी कर्मियों को शराब की दर्जनों बोतल के साथ अरेस्ट किया गया है.


मामला बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके की है. यहां शराब पार्टी करते पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है,जिसमें से दो लोग सरकारी कर्मी हैं. जबकि एक शख्स दवा कारोबारी है. बुद्धा कॉलोनी के थानाध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार को जानकारी दी कि जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है, उसमें से जहानाबाद के स्टेशन रोड के रहने वाले उमाकांत शर्मा का बेटा दीपक कुमार कुमार शामिल है, जो केनरा बैंक मोकामा में पोस्टेड है. इसके अलावा जमुई जिले के चकाई थाना इलाके के रहीमा चकाई के रहने वाले स्व० पॉल किस्कु के बेटे मनवेल किस्कु को दबोचा गया है, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में पदस्थापित है. 

पटना बुद्धा कॉलोनी में सरकारी कर्मियों की शराब पार्टी, महिला समेत 4 गिरफ्तार, अलमारी से मिली शराब की दर्जनों बोतलें


थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि बुद्धा कॉलोनी थाना के उत्तरी मंदिरी नाला स्थित संजय कुमार के मकान में रहने वाले बालकृष्ण मिश्रा के बेटे विद्यासागर को अरेस्ट किया गया है. विद्यासागर पेशे से एमआर है, जो दवा का कारोबार करता है. इनके खिलाफ बुद्धा थाना में कांड संख्या- 251/21 दर्ज किया गया है. इनके पास से अलमीरा में छिपाकर रखी गईं दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें पकड़ी गई हैं. इसके अलावा खाली बोतल और ग्लास भी पकड़ा गया है, जिसमें ये शराब का पैग बनाकर पी रहे थे. उसी वक्त पुलिस ने छापेमारी की और इन्हें पकड़ लिया. 


पटना बुद्धा कॉलोनी में सरकारी कर्मियों की शराब पार्टी, महिला समेत 4 गिरफ्तार, अलमारी से मिली शराब की दर्जनों बोतलें


इनके अलावा बुद्धा कॉलोनी थाने की टीम ने एक महिला, रिंकी देवी को गिरफ्तार किया है, जो चीना कोठी के रहने वाले महावीर धागर की पत्नी बताई जा रही है. रिंकी देवी के पास से देसी और विदेशी शराब पकड़ा गया है. इस महिला के खिलाफ बुद्धा थाना में कांड संख्या- 251/21 दर्ज किया गया है. पुलिस ने सभी को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.