ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर

पटना में डबल मर्डर से हड़कंप, अपराधियों ने सरेआम 2 युवकों को गोलियों से भूना

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल देखने को म

पटना में डबल मर्डर से हड़कंप, अपराधियों ने सरेआम 2 युवकों को गोलियों से भूना
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. मामले की सूचना पर स्थानीय थाना में हड़कंप मचा हुआ है. भारी मात्रा में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप कर रही है. 


मामला पटना के बिहटा के रामबाग स्थित मचा स्वामी मठ के समीप किशनपुर गांव का है. मृतकों का नाम राहुल कुमार और प्रदीप कुमार है. वहीं, अजित कुमार नाम का शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.  मृतक के परिजन के मुताबिक, रंगदारी का विरोध करने पर हत्या को अंजाम दिया गया है. 


पटना में डबल मर्डर से हड़कंप, अपराधियों ने सरेआम 2 युवकों को गोलियों से भूनामृतक राहुल कुमार और प्रदीप कुमार


परिजन के मुताबिक, अपराधियों ने घर के पास पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. राहुल कुमार, प्रदीप कुमार और अजीत कुमार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अपराधियों ने इन्हें गोलियों से भून डाला. गोली लगते ही राहुल कुमार और प्रदीप कुमार वहीं पर ढेर हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के गांव के लोग घर से बाहर निकल कर अपराधियों को खदेड़ दिया. 


ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही राहुल कुमार और प्रदीप कुमार के परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना भी स्थानीय थाने को दी गई. सूचना मिलते ही बिहटा के प्रभारी थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ किशनपुर गांव पहुंचे. इसके साथ ही दानापुर डीएसपी सहित पुलिस के कई आला अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर गांव पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी. 


घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. घटना से गुस्साए लोगों ने रविवार की अहले सुबह से ही पटना बिहटा मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस और सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर टायर ट्यूब जलाकर जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए. वहीं, बिहटा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.