ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक और करीबी गिरफ्तार, कुछ और लोगों पर गिरेगी गाज, रिमांड बढ़ाने के लिए फिर कोर्ट में अर्जी लगायेगी

PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बनाने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप के एक और करीबी को गिरफ्तार कर लिया है. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने उसे गिरफ्तार किय

यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक और करीबी गिरफ्तार, कुछ और लोगों पर गिरेगी गाज, रिमांड बढ़ाने के लिए फिर कोर्ट में अर्जी लगायेगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बनाने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप के एक और करीबी को गिरफ्तार कर लिया है. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस कह रही है कि फर्जी वीडियो मामले में उसका भी हाथ था।


आर्थिक अपराध इकाई यानि EOU ने बुधवार को यूट्यूबर मनीष कश्यप के एक दोस्त नागेश कश्यप  को गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से ये कहा जा रहा है कि तमिलनाडु  में बिहार मजदूरों  हमले के फर्जी वीडियो साझा करने में नागेश का भी रोल था. ईओयू के एक अधिकारी ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित की पहचान नागेश कश्यप के रूप में हुई है। तमिलनाडु प्रकरण में मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद नागेश कश्यप बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया पर उसके लिए प्रचार कर रहा था. 


मनीष के कई और करीबी फंसेंगे

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक ईओयू के अधिकारी ने बताया कि मनीष कश्यप के कई दोस्त हैं, जो सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो अपलोड करने और प्रचार करने में शामिल थे. उनमें से एक नागेश को अभी गिरफ्तार किया गया है. कई और लोगों की भूमिका की जांच चल रही है. नागेश से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जायेगा.


रिमांड पर पूछताछ में मिले कई सुरॉग

ईओयू के एक अधिकारी ने बताया कि मनीष कश्यप से पूछताछ में कई सुराग मिले हैं. अदालत से मिली एक दिन की रिमांड पर ईओयू की टीम ने मनीष कश्यप से पूछताछ की. बिहार पुलिस की ईओयू के साथ साथ तमिलनाडु पुलिस की टीम ने उससे पूछताछ की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ईओयू मनीष कश्यप की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए फिर से कोर्ट में जाएगी. ईओयू का कहना है कि मनीष कश्यप से कई मामलों पर पूछताछ करनी है जो एक दिन में पूरा नहीं पाया है. ईओयू कह रही है कि वह फर्जी वीडियो शेयर करने के उद्देश्य से लेकर पूरी साजिश का खुलासा करना चाहती है. इस नेटवर्क में और कौन से लोग शामिल हैं, ये भी पता करना जरूरी है. 


मनीष कश्यप को कहां से मिले पैसे

ईओयू इस बात की भी छानबीन कर रही है कि मनीष कश्यप के पास पैसे कहां-कहां से आये. उसके तमाम वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है. ऐसे में एक दिन की रिमांड पुलिस को कम लग रही है. ईओयू कम से कम पांच से सात दिन की रिमांड चाहती है. उधर मनीष कश्यप के खातों की जांच करने के बाद आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों को भी ईओयू ने नोटिस जारी किया है. इन कोचिंग संस्थानों ने मनीष कश्यप को पैसे दिये थे.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता