ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

कॉन्स्टेबल ने 5 सिपाहियों पर तान दिया इंसास राइफल, PMCH के कैदी वार्ड में मची अफरा-तफरी

PATNA: पीएमसीएच के कैदी वार्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक कॉन्स्टेबल ने अपने सहयोगी सिपाहियों पर इंसास राइफल तान दिया। जिसके बाद सिपाहियों ने उसे बातों में उलझाकर उसके हाथ स

कॉन्स्टेबल ने 5 सिपाहियों पर तान दिया इंसास राइफल, PMCH के कैदी वार्ड में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पीएमसीएच के कैदी वार्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक कॉन्स्टेबल ने अपने सहयोगी सिपाहियों पर इंसास राइफल तान दिया। जिसके बाद सिपाहियों ने उसे बातों में उलझाकर उसके हाथ से राइफल छिन लिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और बड़ी घटना होते-होते बची। 


बताया जाता है कि पीएमसीएच के कैदी वार्ड में 5 पुलिसकर्मी मौजूद थे। वार्ड में दो कैदियों को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। सभी पुलिस कर्मी आपस में बातचीत कर रहे थे तभी ड्यूटी पर तैनात 32 वर्षीय कॉन्स्टेबल देवनाथ चौधरी आया और अपने सहयोगिता पर इंसास राइफल तान दिया। ऐसा किये जाने पर पुलिसकर्मी हैरान हो गये। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें। फिर किसी तरह देवनाथ चौधरी को बात में उलझाया गया और उसके हाथ से राइफल छिन लिया गया। राइफल छिनने के बाद पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना पीरबहोर थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। 


बताया जाता है कि कॉन्स्टेबल देवनाथ चौधरी बेतिया का रहने वाला है। 2008 में उसकी बहाली सिपाही के पद पर हुई थी। पिछले तीन महीने से वह पीएमसीएच के कैदी वार्ड में ड्यूटी कर रहा है। पीएमसीएच में स्थित बैरक में 5 पुलिसकर्मी रहते है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि कुछ दिनों से वह अजीबोगरीब हरकत कर रहा है। डीएसपी टाउन अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इंसास राइफल और कारतूस को जब्त किया गया है। देवनाथ मानसिक रुप से परेशान है। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। 

टैग्स