ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार में सेक्स रैकेट बड़ा खुलासा: कई लड़कियों के साथ महिला दलाल और पार्टनर गिरफ्तार, नेताओं के पास भेजी जाती थीं लड़कियां

PATNA : बिहार में सेक्स रैकेट के एक बड़े धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल कई लोगों को पकड़ा है, जो बिहार से लेकर मुंबई तक बड़े-बड़े सफेदपोश लोगों के पा

बिहार में सेक्स रैकेट बड़ा खुलासा: कई लड़कियों के साथ महिला दलाल और पार्टनर गिरफ्तार, नेताओं के पास भेजी जाती थीं लड़कियां
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में सेक्स रैकेट के एक बड़े धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल कई लोगों को पकड़ा है, जो बिहार से लेकर मुंबई तक बड़े-बड़े सफेदपोश लोगों के पास लड़कियों की सप्लाई करते हैं. गिरफ्तार लोगों में एक महिला दलाल भी शामिल है, जो इस धंधे में 'बुआ' नाम से चर्चित है. यही महिला अपने पार्टनर और बाउंसर के साथ मिलकर लड़कियों को जिस्मफरोशी के दलदल में उतारती थी.

बिहार में सेक्स रैकेट बड़ा खुलासा: कई लड़कियों के साथ महिला दलाल और पार्टनर गिरफ्तार, नेताओं के पास भेजी जाती थीं लड़कियांfile image 


मामला बिहार के बिक्रमगंज का है लेकिन इसका नेटवर्क मुजफ्फरपुर, रक्सौल से लेकर नेपाल और मुंबई तक फैला है. पकड़ी गई महिला दलाल रेखा देवी लड़कियों को अच्छी कंपनी में नौकरी और पढ़ाई का झांसा देकर आर्केस्ट्रा में शामिल करती थी. लड़कियों को पहले वह मुम्बई स्थित अपने घर में रखती थी. वहां से लड़कियों को मुम्बई के डांस बार में सप्लाई करती थी. बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा की आड़ में मासूम लड़कियों को जिस्मफरोधी के धंधे में धकेला जाता था. दरअसल इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक मासूम बच्ची किसी तरह इन दरिंदों की चंगुल से आजाद होकर पटना पहुंची. पटना पहुंचते ही 14 साल की बच्ची ने बाल कल्याण समिति के सामने लाया गया. बच्ची के बयान पर बाल कल्याण समिति ने एसएसपी पटना को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया.


बिहार में सेक्स रैकेट बड़ा खुलासा: कई लड़कियों के साथ महिला दलाल और पार्टनर गिरफ्तार, नेताओं के पास भेजी जाती थीं लड़कियांfile image 


मानव तस्करी और सेक्स रैकेट से जुड़े इतने बड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए कमजोर वर्ग के एडीजी अनिल यादव ने त्वरित रेस्क्यू टीम गठित कर रोहतास भेजा. पुलिस जब तक घटना स्थल पर पहुंचती, किशोरी की छोटी बहन 12 साल की किशोरी की हत्या कर दी गई थी. वहां से पुलिस ने 9 लड़कियों को बरामद किया. इनमें 6 नाबालिग हैं. छुड़ाई गई लड़कियां मुजफ्फरपुर, रोहतास और रक्सौल की हैं. इन्हें फिलहाल आश्रय गृह में रखा गया है.


बिहार में सेक्स रैकेट बड़ा खुलासा: कई लड़कियों के साथ महिला दलाल और पार्टनर गिरफ्तार, नेताओं के पास भेजी जाती थीं लड़कियांfile image 


इन लड़कियों को आजाद करने के साथ-साथ पुलिस ने महिला दलाल रेखा देवी के साथ शंकर नट, गोपाल नट, विकास और सोनू को गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने विक्रमगंज थाने में पॉक्सो, हत्या, मानव तस्करी के साथ अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने घटना स्थल से 1 लाख 71 हजार रुपये बरामद किये हैं. यही नहीं, गर्भ निरोधक के साथ गर्भपात कराने वाली कई तरह की दवाएं भी बरामद की हैं.


बिहार में सेक्स रैकेट बड़ा खुलासा: कई लड़कियों के साथ महिला दलाल और पार्टनर गिरफ्तार, नेताओं के पास भेजी जाती थीं लड़कियांfile image 


कमजोर वर्ग की एसपी बीना कुमारी ने बताया कि 19 जुलाई को बाल कल्याण समिति से सूचना मिली थी कि रेखा देवी नाम की महिला आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराती है. सूचना के आधार पर 19 जुलाई को रातभर छापेमारी अभियान चलाया गया. रेस्क्यू टीम गठित कर लड़कियों को मुक्त कराया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


बिहार में सेक्स रैकेट बड़ा खुलासा: कई लड़कियों के साथ महिला दलाल और पार्टनर गिरफ्तार, नेताओं के पास भेजी जाती थीं लड़कियांfile image 


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पकड़ी गई महिला दलाल रेखा देवी बिक्रमगंज स्थित अपने घर पर लगभग 10 बाउंसर रखती थी. रेस्क्यू की गई किशोरी ने बताया कि रेखा देवी देह व्यापार से मना करने पर बुरी तरह मारपीट करती थी. छुड़ाई गई सरगना को लड़कियां बुआ के नाम से बुलाती थी. उसके संबंध कई सफेदपोश से भी हैं. बताया जा रहा है कि कई सफेदपोश लोगों के पास भी लड़कियों की सप्लाई की जाती थी.


बिहार में सेक्स रैकेट बड़ा खुलासा: कई लड़कियों के साथ महिला दलाल और पार्टनर गिरफ्तार, नेताओं के पास भेजी जाती थीं लड़कियांfile image