ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार की जेलों में बंद 26 कैदी आज होंगे रिहा, बापू की 150वीं जयंती पर मिलेगी आजादी

PATNA : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर बिहार की विभिन्न जेलों में बंद 26 कैदियों को आज रिहा किया जायेगा. इस पर गृह (कारा) विभाग के स्तर से आदेश जारी कर द

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर बिहार की विभिन्न जेलों में बंद 26 कैदियों को आज रिहा किया जायेगा. इस पर गृह (कारा) विभाग के स्तर से आदेश जारी कर दिया गया है. बापू की 150वीं जयंती के मौके पर तीन चरणों में राज्य के चुनिंदा कैदियों को छोड़ने की नीति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तैयार की थी. इसके तहत इस बार यह तीसरा और अंतिम चरण है. पहले चरण में पिछले वर्ष गांधी जयंती के मौके पर 18 कैदी और दूसरे चरण के तहत जून 2019 में करीब 45 कैदी रिहा किये जा चुके हैं. 

इसी क्रम में तीसरे चरण के तहत इस बार 26 कैदियों को छोड़ने के साथ ही यह योजना पूरी हो जायेगी. इस तरह राज्य के विभिन्न जेलों से 89 कैदियों की बची हुई सजा को माफ करते हुए वे रिहा हो जायेंगे. इसमें बड़ी संख्या में 14 साल की सजा पूरा करने वाले कैदियों की भी है. इस योजना के तहत छोटे-मोटे अपराध के लिए जेल में बंद उन कैदियों को माफी दी जायेगी, जिन्होंने अपनी कुल सजा का दो-तिहाई या 66 प्रतिशत समय काट लिया है.

कैदियों का व्यवहार सजा के दौरान जेल में कैसा रहा, उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति क्या है. जैसे तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इनका चयन किया जायेगा. इसके अलावा 55 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्ध महिला, जिसने अपनी 50 फीसदी या आधी सजा और 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध व्यक्ति, जिन्होंने 50 फीसदी सजा काट ली हो, उन्हें भी इसमें शामिल किया गया है.