ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

पटना : बंद कमरे में ड्राइवर के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, दरवाजा खोलते ही शर्म से पानी-पानी हुआ पति, गुस्से में दोनों को लात-जूते से पीटा

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला को उसके पति ने ड्राइवर के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया. जिसके बाद काफ

पटना : बंद कमरे में ड्राइवर के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, दरवाजा खोलते ही शर्म से पानी-पानी हुआ पति, गुस्से में दोनों को लात-जूते से पीटा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला को उसके पति ने ड्राइवर के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया. जिसके बाद काफी बवाल हो गया और गुस्से में आगबबूला पति ने लात-जूते से दोनों की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान दूसरे लोग भी जुट गए और उन्होंने मिलकर ड्राइवर और पत्नी की धुनाई कर दी.


घटना पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है. यहां नौबतपुर में एक महिला अपने ड्राइवर के साथ रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई. दरअसल मालिकिन और ड्राइवर के बीच एक साल से रिलेशनशिप था. दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे. बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकडे जाने के बाद पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों की जमकर पिटाई की है.


लोगों ने बताया कि महिला अपने ही ड्राइवर के साथ बेपनाह मोहब्बत करने लगी है. ड्राइवर दो बच्चों का बाप है लेकिन इसके बावजूद भी महिला अपने पति को छोड़कर ड्राइवर के साथ ही जीवन बिताना चाहती है. बताया जा रहा है कि महिला का पति काम के सिलसिले में ज्यादातर बाहर ही रहता था. जिसके कारण महिला अपने ड्राइवर के काफी नजदीक आ गई और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया.


शाम में महिला का पति किसी काम से बाहर गया था. इस दौरान महिला ने मौके का फ़ायदा उठाते हुए ड्राइवर को फोन कर बुला लिया. महिला के बुलावे पर ड्राइवर कुछ ही समय में उसके पास आ गया और दोनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. इसी बीच इसकी भनक पति को लग गई और वह घर पहुंच गया. पत्नी और ड्राइवर की करतूत को बंद कमरे में उसने रंगेहाथों पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. पिटाई की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए. इसके बाद ग्रामीणों ने भी उन्हें दम भर पीटा और दोनों को थाना के हवाले कर दिया.


महिला के पति ने नौबतपुर थाने में ड्राइवर के खिलाफ चोरी की शिकायत की है. उधर दूसरी ओर महिला का कहना है कि वे अब पति के साथ नहीं बल्कि ड्राइवर के साथ ही रहेगी. आसपास के लोगों के लाख समझाने के बावजूद वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है.