ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार के दो किशोरों ने बैंगलुरू के कैब ड्राइवर की कर दी हत्या, पुलिस ने चलती ट्रेन से पकड़ा...

Desk: बैंगलुरू की मडीवाला पुलिस ने एक कैब ड्राइवर की हत्या करने और रुपये लूटने के आरोप में बिहार के दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी उम्र 16 और 17 साल की है। पुलिस के अनुसार

बिहार के दो किशोरों ने बैंगलुरू के कैब ड्राइवर की कर दी हत्या, पुलिस ने चलती ट्रेन से पकड़ा...
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Desk: बैंगलुरू की मडीवाला पुलिस ने एक कैब ड्राइवर की हत्या करने और रुपये लूटने के आरोप में बिहार के दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी उम्र 16 और 17 साल की है। पुलिस के अनुसार 10वीं स्कूल ड्रॉपआउट दोनों युवक ने 16 अप्रैल की रात को बैंगलुरू आए थे। उन्होंने बोम्मनहल्ली में कैब किया। जब ड्राइवर ने पैसे की मांगा तो दोनों ने ड्राइवर की हत्या कर दी। 


पुलिस ने बताया किशोरों ने कैब ड्राइवर को 32 बार छुरा घोंपा है और 12,000 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि शहर में आने के बाद युवकों ने एक कैब की थी। कैब ड्राइवर दिलीप ने उन्हें ऐप पर कैब बुक करने को कहा। जिसके बाद नाबालिगों ने कहा कि वे एक आपात स्थिति में पड़ गए है और उन्होंने सवारी के लिए 200 रुपये देने की बात कही। ये सुनने के बाद कैब वाले ने उन्हें बैठा लिया। थोड़ी दूर जाने के बाद दोनों अयप्पा स्वामी मंदिर के पास उतर गए। जब ड्राइवर दिलीप ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने चाकू निकाल लिया और दिलीप को 32 बार छुरा घोंप दिया। और 12,000 रुपये भी लूटकर वह से भाग गए। ड्राइवर की हत्या के बाद दोनों यशवंतपुर में नांदेड़ एक्सप्रेस में सवार हो गए और अपने गांव लौट रहे थे। 


इस घटना कि सुचना मडीवाला पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने कैब में एक बैंक रसीद बरामद की। जिसकी मदद से पुलिस ने फोन नंबर सहित खाताधारक की पहचान बाहर निकाली। उसके बाद नाबालिग के मोबाइल नंबर का पता लगाकर उन्होंने आरोपी को चलती ट्रेन से पकड़ लिया। जो कुछ घंटे पहले ही बेंगलुरु से खुली थी। पुलिस ने तीन टीमों के साथ ऑपरेशन शुरू किया और घटना के 58 घंटे के भीतर गुजरात के भरूच जिले के दहेज गांव में ट्रेन पकड़ ली। ट्रेन पर सवार 2 नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। और उनके पास से 2100 रुपये और दो चाकू भी बरामद किया गया।