ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

अनंत सिंह को दूसरी बार रिमांड पर लेगी बाढ़ पुलिस, कोर्ट से मिली मंजूरी

PATNA : बाढ़ पुलिस बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दूसरी बार रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पुलिस की तरफ से कोर्ट में रिमाइंड के लिए अर्जी को कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। कोर्ट ने दो द

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बाढ़ पुलिस बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दूसरी बार रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पुलिस की तरफ से कोर्ट में रिमाइंड के लिए अर्जी को कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। कोर्ट ने दो दिनों के लिए अनंत सिंह को पुलिस रिमांड पर देने का फैसला किया है। हालांकि अब तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि पुलिस टीम अनंत सिंह को पूछताछ के लिए कबतक लेकर जाएगी।


बाढ़ पुलिस ने ऑडियो वायरल केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह की रिमाइंड के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है बाढ़ एसीजेएम की कोर्ट में पुलिस की तरफ से रिमांड अर्जी काे मंजूरी मिल गई है। 


पुलिस इसके पहले भी अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने पहली बार अनंत सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था लेकिन इस बार कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में पुलिस अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है। आपको बता दें कि कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने वाला ऑडियो वायरल हुआ था जिसकी जांच पुलिस ने एफएसएल से कराई थी। सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि कोर्ट पुलिस को अनंत सिंह की रिमांड कब देता है।