ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: गलियों में घूमना पड़ा महंगा, शादी में आए बाराती को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के सिगोड़ी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें बारात में शामिल होने आए एक युवक को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला गया.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हादीनगर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें बारात में शामिल होने आए एक युवक को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राकेश दास उर्फ टुनटुन उम्र के रूप में हुई है, जो जहानाबाद जिले के सिकरिया गांव का निवासी था। 


राकेश दास शादी समारोह में शामिल होने के लिए हादीनगर गांव आया हुआ था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह रात के समय गांव की गलियों में घूमने लगा। उसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने राकेश को देखकर “चोर-चोर” चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। गांव के कई लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़ पड़े और राकेश को पकड़ लिया। राकेश डर के मारे भागने की कोशिश करने लगा, जिससे ग्रामीणों का शक और गहरा गया। इसके बाद उन्होंने बिना किसी पुष्टि के उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।


घटना की सूचना मिलते ही सिगोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राकेश को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पालीगंज डीएसपी-1 प्रीतम कुमार ने पुष्टि की कि युवक की हत्या ग्रामीणों द्वारा की गई है। पुलिस ने हादीनगर गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी ने यह भी बताया कि घटना की जांच जारी है और जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


राकेश का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने हत्या के लिए गांव के कुछ स्थानीय लोगों पर आरोप लगाया है और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। राकेश की मौत से उसके गांव और परिवार में कोहराम मच गया है। पालीगंज डीएसपी किसी भी व्यक्ति पर शक होने पर कानून अपने हाथ में न लें। तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। किसी निर्दोष की जान जाने से अच्छा है कि कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाए।