ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

पटना में लड़के ने अपनी मंगेतर को पहले कसम देकर होटल में बुलाया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाला

PATNA: राजधानी पटना के मसौढ़ी में एक युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है. युवक ने पहले अपनी मंगेतर को कसम देकर मिलने के लिए बुलाया, फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के मसौढ़ी में एक युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है. युवक ने पहले अपनी मंगेतर को कसम देकर मिलने के लिए बुलाया, फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे खुद ही फेसबुक पर डाल दिया.


पीड़ित युवती ने गौरीचक थाने के कंडाप गांव के सोनू, राजू और निरंजन नाम के लड़कों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. 


दरअसल युवती की शादी सोनू के साथ तय हो गई थी. 30 मई को दोनों का इंगेजमेंट भी हो गया था. मंगनी के बाद सोनू लगातार अपनी मंगेतर को अभद्र मैसेज भेजता था. 4 सितंबर को सोनू ने कसम देकर अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया, फिर उसे होटल ले गया. जहां उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा देकर उसे बेहोश कर दिया.


सोनू ने उसके बाद अपनी मंगेतर का अश्लील वीडियो शूट किया. हद तो तब हो गई जब उसने खुद ही इस नग्न वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया. घटना के बाद युवती ने उस वीडियो को डिलीट करने को कहा तो आरोपी नहीं माना. जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


टैग्स