ब्रेकिंग
झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवाल

पटना में डबल मर्डर से सनसनी: युवक-युवती की गला काटकर हत्या, दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक-युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप लड़की के भाई पर लगा है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के कुं

पटना में डबल मर्डर से सनसनी: युवक-युवती की गला काटकर हत्या, दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक-युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप लड़की के भाई पर लगा है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव की है।


बताया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार के लोगों को भी थी। लड़की के घरवालों को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। देर रात दोनों के साथ पकड़े जाने के बाद लड़की के भाई ने ही दोनों की गर्दन काट दी और मौत के घाट उतार दिया।


युवक के परिजनों ने अपने उसके लापता होने की जानकारी बिहटा थाने की पुलिस को दी थी और सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। इसी बीच कुंजवा गांव से दोनों प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता