ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में सनसनीखेज वारदात, कंकड़बाग में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोदा

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बावजूद भी राजधानी में ही अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बावजूद भी राजधानी में ही अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार दिया. 


वारदात राजधानी के कंकड़बाग थाना इलाके की है. जहां चिरैयाटांड़ पुल के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार दी. जिसके बाद युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने चाकू मारने वाले शख्स को पकड़ लिया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. 


चाकू लगने से जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी शख्स को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें