ब्रेकिंग
Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात

पटना में तेजस्वी के नेता पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने आरजेडी लीडर की गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ऐसे बची जान

PATNA: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब सत्ताधारी दलों के नेताओं को भी अपना निशाना बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बेखौफ बद

पटना में तेजस्वी के नेता पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने आरजेडी लीडर की गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ऐसे बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब सत्ताधारी दलों के नेताओं को भी अपना निशाना बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक आरजेडी नेता के ऊपर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में राजद नेता की जान बाल-बाल बच गई है। घटना दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित रुकुनपुरा की है।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात सौभाग्य शर्मा पथ में अपराधियों ने आरजेडी के धनरूआ प्रखंड के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश उर्फ बबलू की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने राजद नेता ओम प्रकाश को निशाना बनाते हुए करीब एक दर्जन गोलियां चलाईं। आरजेडी नेता ने सीट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। राजद नेता को मृत समझकर बदमाश वहां से फरार हो गए।


बदमाशों ने जाने के बाद आरजेडी नेता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा को बरामद किया है। वहीं राजद नेता की गाड़ी पर गोली के निशान पाए गए हैं। आरजेडी नेता ने बताया कि वे राजाबाजार स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने हमला बोल दिया।


पीड़ित आरजेडी नेता के मुताबिक, रूपसपुर में 22 कट्ठा जमीन को लेकर उनका विवाद बेऊर निवासी नंदकिशोर कुमार से चल रहा था। नंदकिशोर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। आरजेडी ने आशंका जताई है कि उसी जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।