ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

यही है सुशासन? पटना में एसटीएफ की गाड़ी को चोर ले गए

PATNA : राजधानी पटना में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इसकी बानगी एक और घटना से सामने आई है। दरअसल पटना के दानापुर इलाके में चोरों ने एसटीएफ की गाड़ी चुरा ली। दानापुर थाने

यही है सुशासन? पटना में एसटीएफ की गाड़ी को चोर ले गए
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इसकी बानगी एक और घटना से सामने आई है। दरअसल पटना के दानापुर इलाके में चोरों ने एसटीएफ की गाड़ी चुरा ली। दानापुर थाने के आनंद बाजार में शनिवार की रात चोरों ने एसटीएफ की गाड़ी पर ही हाथ साफ कर लिया। इस मामले में एसटीएफ की गाड़ी के ड्राइवर दिनेश कुमार की तरफ से दानापुर थाने में लिखित कंप्लेन दर्ज करवाई गई है। 


एसटीएफ की गाड़ी के ड्राइवर ने जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके मुताबिक शनिवार की रात वह अपने साहब को छोड़ने के सुमो विक्टा गाड़ी को लेकर अपने घर चला आया था। गाड़ी को आनंद बाजार स्थित सत्यनारायण सिंह के खटाल के पास उसने पार्क कर दिया। रविवार की सुबह जब गाड़ी की साफ सफाई करने के लिए दिनेश वहां पहुंचा तो गाड़ी गायब थी। उसने तत्काल इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारी को दी।


एसटीएफ की गाड़ी चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद दानापुर थाने में हड़कंप मच गया। दानापुर के थानाध्यक्ष के मुताबिक के केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस अब इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने की तैयारी में है। दिनेश ने जो लिखित कंप्लेन दर्ज की है, उसकी पूरी जांच की जा रही है।