ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना के होटल में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, दो कपल को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने बंद कमरे से पकड़ा

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. एक होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था. जहां पुलिस ने छापेमारी करते

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. एक होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था. जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए बंद कमरे से दो कपल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. होटल का संचालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस को होटल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं. 


घटना पटना जिले के मसौढ़ी थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने एनएच 83 पर शालीमार रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. मसौढ़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लड़के-लड़कियां रोज शालीमार रेस्टोरेंट में आते हैं. कई लोगों का इस होटल में आना-जाना लगा रहता है. पुलिस ने बताया कि एक साल पहले होटल बंद हो गया था. लेकिन यहां सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था. होटल परिसर में एक पान की दुकान भी चलाई जाती थी. बताया जा रहा है कि पान दुकानदार ही सेटिंग करता था. 


मसौढ़ी डीएसपी सोनू कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की. पुलिस ने होटल के बंद कमरे से दो कपल को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि पुलिस की रेड पड़ते ही पान दुकानदार मौके से भाग निकला. होटल का संचालक भी उसके साथ भागने में कामयाब रहा. होटल के कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी हाथ लगे. पुलिस गिरफ्त आरोपियों से पूछताछ कर पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.

 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें