ब्रेकिंग
Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार

पटना के सरकारी कार्यालय में चल रही थी शराब और शबाब पार्टी, कमरे में अर्धनग्न मिली महिला

PATNA : एक तरफ जहां सरकार शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार के कर्मी ही शराबबंदी का माखौल उड़ा रहे हैं। बिहार में यह पहला मामला नही

पटना के सरकारी कार्यालय में चल रही थी शराब और शबाब पार्टी, कमरे में अर्धनग्न मिली महिला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : एक तरफ जहां सरकार शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार के कर्मी ही शराबबंदी का माखौल उड़ा रहे हैं। बिहार में यह पहला मामला नहीं है जब सरकारी कर्मी शराब पार्टी करते पाए गए हों, हाल के दिनों में ऐसे अनेकों मामला सामने आ चुके हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा इलाके का है, जहां एक पंचायत सचिव के सरकारी कार्यालय में शराब पार्टी का खुलासा हुआ है।


कमरे से एक महिला को भी अर्धनग्न हालत में पाया गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सरकारी कार्यालय में अय्याशी का वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंचायती राज विभाग को पत्र लिखा है।


जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव के कार्यालय में शबाब के साथ ही शराब का भी इंतजाम किया गया था। जिसे वायरल वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है। आरोपी पंचायत सचिव भीम कुमार ने सफाई देते हुए कहा है कि फर्जी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है।


घटना दानापुर के बिहटा स्थित कटेश्वर पंचायत सचिव के सरकारी कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंचायत अक्सर सरकारी आवास में शराब और शबाब पार्टी का आयोजन करता है। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी पंचायत सचिव भीम कुमार प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकार द्वारा आवंटित सरकारी क्वार्टर में रहता है>


इसी में उसका सरकारी कार्यालय भी है। आरोपी भीम कुमार इसी क्‍वार्टर में एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूरे मामले पर बीडीओ विशाल आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो की सूचना मिली है। पंचायती राज विभाग को पत्र लिखकर करवाई करने की मांग की है और मामले में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।