ब्रेकिंग
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने

पटना में सरेआम कई राउंड फायरिंग, अपराधियों ने एक शख्स को बेरहमी से पीटा

PATNA : पटना में दिन प्रतिदिन अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है. पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए अपराधी आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे जाते हैं. ताजा मामला बिहटा थाना क्षे

पटना में सरेआम कई राउंड फायरिंग, अपराधियों ने एक शख्स को बेरहमी से पीटा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में दिन प्रतिदिन अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है. पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए अपराधी आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे जाते हैं. ताजा मामला बिहटा थाना क्षेत्र के डोमिनिया पुल के पास का बताया जा रहा है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. हालांकि इस फायरिंग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पहले के विवाद को लेकर कुछ अपराधियों ने पहले एक युवक की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी और फिर दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. मारपीट के बाद लहूलुहान स्थिति में आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी युवक की पहचान स्मस्थु स्थान निवासी रघुवीर राय के 27 वर्षिय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है. 


पीड़ित युवक ने बताया कि करीब आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने पहले उसपर लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया और पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया. फिर दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. हालांकि, इस हवाई फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया. फिलहाल जख्मी युवक का इलाज चल रहा है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

टैग्स