ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

पटना में शराब की होम डिलीवरी करने वाले के मोबाइल में सेव नंबर ने फंसा दिया: सोने-चांदी का कारोबारी और बिजली कर्मचारी गिरफ्तार

PATNA: पटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये शराब का होम डिलिवरी करने वाले के मोबाइल में सेव नंबर ने दो लोगों को फंसा दिया. सोने-चांदी का एक कारोबारी औऱ बिजली विभाग का कर्मच

पटना में शराब की होम डिलीवरी करने वाले के मोबाइल में सेव नंबर ने फंसा दिया: सोने-चांदी का कारोबारी और बिजली कर्मचारी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये शराब का होम डिलिवरी करने वाले के मोबाइल में सेव नंबर ने दो लोगों को फंसा दिया. सोने-चांदी का एक कारोबारी औऱ बिजली विभाग का कर्मचारी पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं. पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.


दरअसल पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले इंद्रजीत कुमार उर्फ टेनी को गिरफ्तार किया था. उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया गया था. पुलिस ने उसके मोबाइल की पूरी पड़ताल की थी. मोबाइल से किये गये कॉल औऱ रिसीव हुए कॉल के नंबर निकाल कर उनके मालिकों का पता लगाया गया था. उसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया.


पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन कर दो ग्राहकों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये ग्राहकों में गांधीनगर अगमकुआं स्थित चंदन ज्वेलर्स का मालिक कुंदन कुमार और बिजली विभाग का कर्मचारी शिवकुमार शामिल हैं. पत्रकारनगर थाना पुलिस ने दोनों को न्यू बाईपास 90 फीट रोड से नशे की हालत में पकड़ा है. 


पत्रकार नगर थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया कि इंद्रजीत उर्फ टेनी बड़े स्तर पर होम डिलिवरी का काम कर रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो ढेर सारे राज सामने आये. उसके मोबाइल से शराब का ऑर्डर करने वाले कई ग्राहकों के नंबर निकले थे. उनमें से ही कुंदन कुमार और शिवकुमार थे. पुलिस उन दोनों की हरकतों पर नजर रख रही थी.


 इसी बीच खबर मिली कि दोनों शराब के नशे में जा रहे हैं. ऐसे में 90 फीट रोड पर दोनों को पकड़ा गया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी. जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस कह रही है कि इंद्रजीत के मोबाइल से कई औऱ ग्राहकों के नंबर मिले हैं। उन सभी ग्राहकों पर नजर रखी जा रही है।