ब्रेकिंग
24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस2 मिनट का वीडियो बनाइए और जीतिए 3 लाख: श्रावणी मेले पर Influencers के लिए सरकार का खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा इनामबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासा24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस2 मिनट का वीडियो बनाइए और जीतिए 3 लाख: श्रावणी मेले पर Influencers के लिए सरकार का खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा इनामबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासा

पटना में रिटायर्ड एसआई का बेटा कर रहा था शराब का धंधा, राजीवनगर से हुई गिरफ्तारी

PATNA : राजधानी पटना से एक रिटायर्ड एसआई के बेटे को शराब का धंधा करते मद्य निषेध विभाग की टीम ने पकड़ा है. पटना के राजीव नगर इलाके में शनिवार की देर रात मद्य निषेध विभाग की टी

पटना में रिटायर्ड एसआई का बेटा कर रहा था शराब का धंधा, राजीवनगर से हुई गिरफ्तारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक रिटायर्ड एसआई के बेटे को शराब का धंधा करते मद्य निषेध विभाग की टीम ने पकड़ा है. पटना के राजीव नगर इलाके में शनिवार की देर रात मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान राजीव नगर रोड नंबर 24 से पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया. पंकज रिटायर्ड एसआई का बेटा है. उसने घर के पास खाली जगह में बड़ी तादाद में साहब को स्टार्ट कर रखा था.


उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में शराब का धंधा हो रहा है. अपने इनपुट के आधार पर जब टीम ने छापेमारी की तो पंकज कुमार के घर के पास से 10 कार्टून शराब बरामद हुई. इन सब को बोरे में बंद कर रखा गया था. मद्य निषेध विभाग ने शराब को जब्त कर लिया और पंकज को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी में 87 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. यह सभी हरियाणा और यूपी में मेड है.


रिटायर्ड एसआई के बेटे ने शराब के अवैध कारोबार में अपना पांव जमा लिया था. छापेमारी में बरामद की गई शराब की कीमत तकरीबन 1,30,000 बताई जा रही है. पंकज ने होली में मार्केट की डिमांड को देखते हुए यह शराब मंगाई थी. उत्पाद निरीक्षक के शैलेंद्र कुमार के मुताबिक के पंकज को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ के बाद नेटवर्क को खंगाला जाएगा और साथ ही साथ यह भी मालूम पड़ेगा कि आखिर वह कितने दिनों से इस धंधे में शामिल था.

टैग्स