ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबन

पटना में पूर्व RJD विधायक के रिश्तेदार की पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद में गई जान

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां मामूली विवाद में आरजेडी के पूर्व विधायक की बुआ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गोतिया से ईंट हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मृतका के

पटना में पूर्व RJD विधायक के रिश्तेदार की पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद में गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां मामूली विवाद में आरजेडी के पूर्व विधायक की बुआ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गोतिया से ईंट हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मृतका के देवर और भतीजों ने ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के पाली गांव की है।


मृतक महिला की पहचान पाली गांव के वार्ड संख्या 12 की निवासी फुलकुमारी देवी के रूप में की गई है। मृतक फुलकुमारी देवी आरजेडी के पूर्व विधायक सरोज यादव की अपनी सगी बआ थीं। बीते 26 अप्रैल को ईंट हटाने को लेकर फुलकुमारी देवी का देवर और भतीजों के साथ विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि देवर और भतीजों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी थी।


गंभीर रूप से घायल पूर्व विधायक सरोज यादव की बुआ फुलकुमारी देवी को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आरजेडी के पूर्व विधायक सरोज यादव अस्पताल पहुंचे और अपनी बुआ शव लेकर आरा चले गए।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक फुलकुमारी देवी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पूर्व विधायक सरोज यादव ने बताया कि 26 अप्रैल को उनकी बुआ फुलकुमारी का उनके देवर हीरालाल यादव के साथ विवाद हुआ था। सरोज यादव ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद हीरालाल यादव और उनके बेटों ने फुलकुमारी देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल फुलकुमारी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।