ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी से आ रही है, जहां बदमाशों ने सुबह सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दहीभत्ता स्थित दीनकर नगर

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी से आ रही है, जहां बदमाशों ने सुबह सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दहीभत्ता स्थित दीनकर नगर के पास की है। प्रॉपर्टी डीलर किसी जमीन का एग्रीमेंट कराने के लिए दीनकर नगर पहुंचा था इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने उसपर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में प्रॉपर्टी डीलर को चार गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान पप्पू सिंह उर्फ रणविजय सिंह के रूप में की गई है। सुबह सवेरे हुई गोलीबारी की इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने करीब 6 से 7 राउंड फायरिंग की। जबतक लोग कुछ समझ पाते अपराधी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर मौके से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों की मानें तो जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। पटना के दानापुर में भी रविवार की सुबह अपराधियों ने एक शख्स को घर से बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पटना में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।