ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या : मेयर के बेटे पर मर्डर करने का आरोप ; ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मलिया महादेव रोड इलाके की है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक प्रॉपर्टी ड

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या : मेयर के बेटे पर मर्डर करने का आरोप ;  ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मलिया महादेव रोड इलाके की है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने हत्या का आरोप पटना की मेयर के बेटे पर लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटवास्थल से कई खोखा बरामद किया है।


मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर अरूण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने मे जुट गई है।


बताया जा रहा है कि अरुण कुमार घर से बाजार की ओर निकला था, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने अरूण कुमार पर फायरिंग कर दी। घायल अरुण कुमार को इलाज के लिए NMCH भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।  

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता