ब्रेकिंग
Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम

पटना में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, जान बचाने के लिए दौड़कर भागे सिपाही और दारोगा

PATNA : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं. पुलिस का खौफ उनके मन से गायब हो चुका है. खासकर जब बात शराबबंदी कानून की आती है तो इसकी वास्तविकता किसी से छिपी नहीं है.

पटना में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, जान बचाने के लिए दौड़कर भागे सिपाही और दारोगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं. पुलिस का खौफ उनके मन से गायब हो चुका है. खासकर जब बात शराबबंदी कानून की आती है तो इसकी वास्तविकता किसी से छिपी नहीं है. पुलिस की नाक के नीचे शराब का धंधा बड़ी आसानी से फल फूल रहा है. इतना ही नहीं, पुलिस अगर इन धंधेबाजों को पकड़ने भी जाती है तो कई पुलिस पर हमले की खबर सामने आती है. ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां अवैध शराब निर्माण की सूचना पर छापेमारी करके लौट रही पुलिस पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया. 


घटना परसाबाजार के टरवां महादलित टोला की है. मिली जानकारी के अनुसार, परसाबाजार थाने की पुलिस पर धंधेबाजों ने महिलाओं को आगे कर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाकर हमला बोल दिया. सभी को गांव से खदेड़ दिया. दो एसएलआर भी लूट ली. पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और आग लगाने का प्रयास किया. पुलिस ने भागकर जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार प्रिया ज्योति दल-बल के साथ पहुंचीं और सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां सभी खतरे से बाहर हैं. 


बताया जा रहा है कि एक्साइज विभाग की हेल्पलाइन से परसाबाजार के थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी के मोबाइल नंबर पर फोन आया कि टरवां सलारपुर महादलित टोले में अवैध शराब का निर्माण हो रहा है. इसी सूचना पर थानेदार ने रात्रि गश्त कर रहे एएसआई विजय कुमार मांझी, दो सिपाहियों प्रेमजीत सिंह और रघुनंदन ठाकुर और जिप्सी चालक रामाकांत पासवान को छापेमारी करने भेजा. घायल एएसआई विजय कुमार मांझी ने बताया कि हमला सुनियोजित था. थानेदार ने मुझे सूचना दी कि नीरज के घर में अवैध शराब बन रही है. छापेमारी करके लौट रहा था, तभी अचानक हमलोगों पर हमला कर दिया. मेरा सिर फट गया और मैं बेहोश हो गया. ग्रामीणों ने ही मुझे गांव से बाहर किया और जान बची. 


हमले के बाद पुलिस पूरी रात हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी करती रही. एक एसएलआर रात ही में पानी भरे गड्ढे से बरामद की गई, जबकि दूसरी 18 घंटे के बाद गांव के पश्चिम ओर एक खेत में झाड़ीनुमा जगह पर मिली. इस मामले में 14 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पांच नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

टैग्स