ब्रेकिंग
छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार

पटना में पुलिस ने दूल्हे को मंडप से उठाया, पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने चला था

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर एक शख्स दूसरी शादी रचाने चला था. पत्नी ने पुलिस से थाने में शिकायत की थी जिसके बाद उसे हिरा

पटना में पुलिस ने दूल्हे को मंडप से उठाया, पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने चला था
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर एक शख्स दूसरी शादी रचाने चला था. पत्नी ने पुलिस से थाने में शिकायत की थी जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. थाने में जब शख्स से पूछताछ होनी शुरू हुई तो काफी हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. 


घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की है. बताया जा रहा है कि खजूरी निवासी इतवार चौहान के बेटे राहुल कुमार की शादी पालीगंज के धरहरा निवासी फूलमती देवी से 2018 में हुई थी. उससे दो बच्चे भी थे. लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद राहुल अपनी पहली पत्नी को प्रताड़ित करने लगा और उसे मायके में छोड़ दिया. इसी बीच राहुल नालंदा जिले की रजने वाली एक युवती से चुपके से शादी रचाने वाला था. लेकिन शादी से पहले ही इसकी भनक पहली पत्नी को लग गई और उसने पति के मंसूबे पर पानी फेर दिया. 


पत्नी दोनों बच्चों के साथ नौबतपुर थाना पहुंच गई और पति की शिकायत पुलिस से कर दी. शिकायत मिलने पर पुलिस ने पति को होरसत में ले लिया. थाने में पूछताछ के दौरान काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल सका. नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पहली पत्नी द्वारा शिकायत किये जाने पर पति की दूसरी शादी रुकवा दी गई है. दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है. 

टैग्स