ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

पत्रकार को भारी पड़ी आशिकी, लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने बीच सड़क किया बखेड़ा

PATNA : पटना के एक पत्रकार को आशिकी भारी पड़ गई। शादीशुदा पत्रकार महोदय एक महिला की आशिकी में ऐसे पड़े कि उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप बना लिया लेकिन बखेड़ा उस वक्त खड़ा हो गया जब पत्

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : पटना के एक पत्रकार को आशिकी भारी पड़ गई। शादीशुदा पत्रकार महोदय एक महिला की आशिकी में ऐसे पड़े कि उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप बना लिया लेकिन बखेड़ा उस वक्त खड़ा हो गया जब पत्रकार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।

दरअसल के पूरा मामला तब सामने आया जब पत्रकार और उसकी महिला मित्र ने बीच सड़क झगड़ा शुरू हो गया। परिवार को पत्रकार और उनकी महिला मित्र के बीच बात इतनी बढ़ गई कि हाईकोर्ट के पास सड़क पर दोनों झड़ने लगे। हंगामा बढ़ा तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही पत्रकार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए।

महिला अब यह आरोप लगा रही है कि पत्रकार अपनी आशिकी में उसे परेशान कर रहा है। पुलिस के सामने गुहार लगाते हुए महिला कह रही है कि वह पत्रकार से पीछा छुड़ाना चाहती है। शादीशुदा पत्रकार महोदय आशिकी में मिले धोखे के बाद सदमे में हैं। पत्रकार अभिजीत पांडे यह कबूलने से गुरेज नहीं कर रहे की उनका इस महिला के साथ रिश्ता है। उनके मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला पिछले एक साल से उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में है। वह लगातार उसके सारे खर्च उठा रहे हैं और अब किसी दूसरे व्यक्ति के चक्कर में पड़कर वह उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। पत्रकार अभिजीत पांडे ने अपनी सफाई में यह भी बताया है कि आरोप लगाने वाली महिला उनके साथ कई शहरों में टूर पर भी जा चुकी है। उधर महिला का कहना है कि पत्रकार ने उसे जॉब देने का लालच देकर धोखे से रिलेशनशिप में रखा। फिलहाल कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से लग रहे आरोपों की जांच कर रही है।


टैग्स