ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

पटना में पत्नी के बॉयफ्रेंड ने किया पति का मर्डर, माशूका की मोहब्बत के लिए आशिक बन गया हत्यारा

PATNA : प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. राजधानी पटना में एक पत्नी आशिक से बोलकर अपने ही पति की हत्या करा दी. 6 साल से प्रे

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. राजधानी पटना में एक पत्नी आशिक से बोलकर अपने ही पति की हत्या करा दी. 6 साल से प्रेमी के साथ अफेयर में रह रही महिला आशिक को विदेश से बुलाकर अपने ही पति की जान का दुश्मन बना दी. दरअसल पुलिस ने रूई व्यवसायी नवी जान उर्फ़ कुट्टी की मौत का पर्दाफाश किया है. इस हत्याकांड में कई बातों का खुलासा हुआ है.


आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या
राजधानी के एयरपोर्ट थाना इलाके के जगदेव पथ के रहने वाले नवी जान उर्फ़ कुट्टी की मौत के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. सिटी एसपी सेन्ट्रल के मुताबिक पत्नी जाहिरा खातून ने गल्फ कंट्री से अपने आशिक शम्मी को बुलाकर अपने पति नवी जान की हत्या करा दी. बताया जा रहा है कि उसका पति अफेयर में रोड़ा बन रहा था. इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने ऐसा कदम उठाया. सिटी एसपी के मुताबिक आशिक शम्मी ने अपने दोस्त दिनेश ठाकुर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. इस वारदात में साथ देने वाले दोस्त दिनेश की मौत हार्ट अटैक से हत्या के दिन ही हो गई थी. जबकि आशिक शम्मी वापस गल्फ कंट्री भाग गया.


कॉल रिकार्डिंग से हुआ खुलासा
पटना पुलिस ने फ़िलहाल आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया है. जबकि आशिक शम्मी की गिरफ्तारी के लिए गल्फ देशों से संपर्क किया जा रहा है. पटना पुलिस के मुताबिक इस वारदात में प्रयोग किये गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है. सिटी एसपी के मुताबिक नवी जान की मौत के बाद पुलिस को उसकी पत्नी के ऊपर शक हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने उसकी कॉल की रिकार्डिंग निकाली. इसी रिकार्डिंग में आशिक शम्मी से हत्या से पहले और बाद में हुई सारी बातचीत की पुष्टि हुई.


6 साल से आशिक के साथ अफेयर में थी पत्नी
आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि 6 साल से अपने आशिक के साथ वह अफेयर में थी. स्थायी रूप से शम्मी पटना शास्त्रीनगर थाना इलाके का रहने वाला है. जो गल्फ देश में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उसने बताया कि जब उसके पति को अफेयर के बारे में पता चला तो वह हमेशा घर में विवाद करता था. रिश्ते में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने मर्डर का पूरा प्लान बयाना. जिसके बाद 12 दिसंबर को गल्फ से आकर आशिक ने इस वारदात को अंजाम दिया.


टैग्स