ब्रेकिंग
Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम

पटना में पकड़ौआ विवाह, लड़के को किडनैप कर ले गए बदमाश, पुलिस के पहुंचने से पहले करवा दी शादी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार बदमाशों ने पहले युवक को किडनैप किया फिर जबरदस्ती उसकी शादी करा दी. हालांकि, परिज

पटना में पकड़ौआ विवाह, लड़के को किडनैप कर ले गए बदमाश, पुलिस के पहुंचने से पहले करवा दी शादी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार बदमाशों ने पहले युवक को किडनैप किया फिर जबरदस्ती उसकी शादी करा दी. हालांकि, परिजनों द्वारा मामले की जानकारी पर पुलिस ने छापेमारी कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं, दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. 


मामला फतुहा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, शिवचक गांव निवासी सुधीर कुमार का 19 वर्षीय पुत्र शशि कुमार अपने चचेरे भाई शैलेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के घर देवरसौकी जा रहा था. इसी दौरान भिखुआ स्थित फोरलेन पर बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया. बोलेरो सवार बदमाशों के शशि को जबरन उठाए जाने के बाद शैलेश ने तत्काल पूरे मामले की जानकारी शशि के परिजनों और पुलिस को दी. शशि के किडनैपिंग की सूचना मिलते ही शशि के परिजन तुरंत थाने पहुंचे और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की.


मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने शशि के परिजनों से मिली कुछ जानकारी के आधार पर सघन छापेमारी अभियान चलाया और नालंदा जिले के हिलसा स्थित एक मंदिर में छापेमारी कर शशि को सकुशल बरामद कर लिया. हालांकि, तब तक शादी की प्रक्रिया खत्म हो चुकी थी और लड़का-लड़की परिणय सूत्र में बंध चुके थे. लड़की भिखुआ गांव की निवासी बताई जाती है.


बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस को दिग्भ्रमित करने को लेकर बोलेरो सवार बदमाश शशि को लेकर पहले मसौढ़ी की ओर भागे और उसके बाद नालंदा जिले के हिलसा पहुंचकर एक मंदिर में जबरन उसकी शादी करवा दी. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पूछताछ की जा रही है.