ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

सेनेटाइजेशन करा रहे मुखिया पर फायरिंग, नकटा दियारा में जमकर हुई गोलीबारी

PATNA : खबर पटना जिले के नकटा दियारा से है जहां पंचायत के मुखिया भागीरथ प्रसाद पर जानलेवा हमला हुआ है। पंचायत में सेनेटाइजेशन का काम करा रहे मुखिया के ऊपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। नकटा दि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : खबर पटना जिले के नकटा दियारा से है जहां पंचायत के मुखिया भागीरथ प्रसाद पर जानलेवा हमला हुआ है। पंचायत में सेनेटाइजेशन का काम करा रहे मुखिया के ऊपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। नकटा दियारा इलाके में सेनेटाइजेशन को लेकर शुरू हुए विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नकटा दियारा पंचायत के मुखिया भागीरथ प्रसाद शुक्रवार की दोपहर गांव में सेनेटाइजेशन और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करा रहे थे तभी उसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि सामने वाले पक्ष में मुखिया के ऊपर हमला कर दिया। मुखिया भागीरथ प्रसाद ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। बताया गया है कि मोहल्ले के ही 5 लोगों ने उनके ऊपर चार राउंड फायरिंग की पंचायत सेनेटाइजेशन का काम बंद हो गया है। 


नकटा दियारा पंचायत की आबादी तकरीबन 30 हजार है। मुखिया भागीरथ प्रसाद का कहना है कि वह पूरे इलाके को संक्रमण मुक्त रखने के लिए लगातार सेनेटाइजेशन का काम करा रहे हैं लेकिन गांव के ही कुछ लोगों को यह बात नागवार गुजर रही है। इसी बात को लेकर उनके साथ विवाद किया गया और फिर जानलेवा हमला। इस पूरे मामले पर दीघा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि मुखिया की तरफ से घटना के बारे में जानकारी दी गई है लेकिन अब तक उन्हें आवेदन नहीं मिला है। थाना प्रभारी  ने कहा है कि कंप्लेन मिलने के बाद केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स