ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

पटना में लड़कियों ने लफंगों से सिर से उतारा इश्क का 'भूत', ईंट-पत्थर मारकर खदेड़ा, जान बचाकर भागे मनचले

PATNA: राजधानी पटना में आए दिन मनचलों की हरकतों से परेशान लड़कियों ने उन्हें अच्छे से सबक सीखा दिया है. छेड़खानी से परेशान लड़कियों ने रोड छाप मजनूओं की जमकर कुटाई की है. दरअस

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में आए दिन मनचलों की हरकतों से परेशान लड़कियों ने उन्हें अच्छे से सबक सीखा दिया है. छेड़खानी से परेशान लड़कियों ने रोड छाप मजनूओं की जमकर कुटाई की है. दरअसल बिहटा के देवकुली-मूसेपुर रोड से गुजरने वाली छात्राओं के साथ पिछले कई दिनों से लफंगे छेड़खानी कर रहे थे. लड़कियों को देखकर मनचले उनपर अश्लील कमेंट करते थे. वॉर्निंग देने के बाद भी लड़के सुधरने को तैयार नहीं थे.


जिसके बाद लड़कियों ने उन्हें अच्छे से सबक सिखा दिया. बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे जब चार छात्राएं पैदल रोड पार करके अपने घर मूसेपुर जा रही थी, तभी लेदर फैक्ट्री के पास पहुंचने पर लफंगों की टोली बाइक से वहां पहुंच गई और उनसे छेड़खानी करने लगे. जिसके बाद लड़कियों के सब्र का बांध टूट गया और चारों लड़कियों ने अच्छे से लड़कों की क्लास लगाई.


लड़कियों ने मनचले पर हमला बोल दिया. लड़कियों ने रास्ते पर पड़े ईंट-पत्थर को उठा-उठाकर लड़कों पर बरसाया और शोर मचाया. लड़कियों ने ईंट-पत्थर मारकर मनचलों के सिर से इश्क का भूत उतार दिया. लड़कियों की बहादूरी को देखकर आस-पास के लोग भी उनके सपोर्ट में वहां आ गये जिसके बाद बाइक छोड़कर मनचले जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है. लड़कों की बाइक जब्त करके पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 



टैग्स