ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

पटना में लैब संचालक की हत्या, एक डॉक्टर गिरफ्तार, दूसरा फरार

PATNA : पटना के राजा बाजार में लैब संचालक की हत्या हो गई. मृतक लैब संचालक की पहचान फतुहा के रहने वाले राकेश कुमार के रुप में की गई है. राकेश पटना में मछली गली में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था.&nb

पटना में लैब संचालक की हत्या, एक डॉक्टर गिरफ्तार, दूसरा फरार
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के राजा बाजार में लैब संचालक की हत्या हो गई. मृतक लैब संचालक की पहचान फतुहा के रहने वाले राकेश कुमार के रुप में की गई है. राकेश पटना में मछली गली में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक राकेश कुमार राजाबाजार में हनुमाना मंदिर के समीप ही अपनी पैथलॉजी की दुकान तीन साल से चला रहा था.गेटवेल अस्पताल से पुलिस ने उसका शव  रविवार की रात 12 बजे बरामाद किया . राकेश की पत्नी ईशा ने दो डॉक्टरों पर पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है. 

पत्नी के आरोप के बाद पुलिस ने डॉक्टर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं दूसरे डॉक्टर विकास पाठक की तलाश की जा रही है. पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है. अस्पताल के सीसीटीवी में डॉ विकास अन्य कर्मियों की मदद से कार से शव को उतारता दिख रहा है. 

पुलिस ने मृतक राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राकेश की मौत का असल कारण पता चल सकेगा.