ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..

पटना में इंटर की छात्रा से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहे आरोपी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

PATNA : खबर राजधानी पटना के दानापुर से है, जहां दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंटर की एक छात्रा ने पालीगंज के तीन युवकों पर गैंगरेप करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

पटना में इंटर की छात्रा से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहे आरोपी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना के दानापुर से है, जहां दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंटर की एक छात्रा ने पालीगंज के तीन युवकों पर गैंगरेप करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने पालीगंज निवासी तीनों युवकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी छापेमारी कर रही है।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा राजधानी पटना के बेली रोड में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती पालीगंज निवासी मंतोष कुमार से हो गई। दोस्ती होने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए। कुछ दिन पहले आरोपी मंतोष अपने एक दोस्त सूरज के साथ लड़की को राजधानी पटना स्थित ऊर्जा नगर ले गया। जहां दोनों दोस्तों ने लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने इस दौरान लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया।


इस घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद आरोपी मंतोष ने लड़की से मिलने की बात कही। जब पीड़िता ने मिलने से इनकार किया तो आरोपी ने लड़की को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। मजबूर छात्रा आरोपी मंतोष से मिलने के लिए गोला रोड पहुंची। जहां मंतोष और पवन तिवारी नामक शख्स ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


परेशान छात्रा ने पालीगंज निवासी मंतोष कुमार, उसके दोस्त सूरज कुमार व पवन तिवारी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पूरे मामले पर प्रभारी थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्रा का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा और मेडिकल जांच करायी जायेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि तीनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।