ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

पटना में घर से लापता छात्र का शव मिलने से सनसनी: दोस्तों पर हत्या करने का आरोप; 12 घंटा के भीतर मर्डर की दूसरी वारदात से हड़कंप

PATNA: पिछले 12 घंटा के भीतर पटना में हत्या की दूसरी वारदात से पुलिस महकमें में हड़कंप मंच गया है। पिछले चार दिनों से लापता 16 साल के छात्र का शव खेत से मिलने के बाद पूरे इलाके में

पटना में घर से लापता छात्र का शव मिलने से सनसनी: दोस्तों पर हत्या करने का आरोप; 12 घंटा के भीतर मर्डर की दूसरी वारदात से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पिछले 12 घंटा के भीतर पटना में हत्या की दूसरी वारदात से पुलिस महकमें में हड़कंप मंच गया है। पिछले चार दिनों से लापता 16 साल के छात्र का शव खेत से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर मंडई इलाके की है।


मृतक की पहचान 16 वर्षीय जसवीर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले जसवीर अपने पांच दोस्तों के साथ एक श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने जसवीर को संभावित जगहों पर तलाश किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला।


बाद में परिजनों ने बाईपास थाना में जसवीर की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस जसवीर को तलाश कर ही रही थी कि उसका शव बरामद होने की जानकारी परिजनों को मिली।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने जसवीर के दोस्तों पर ही उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। बता दें कि बाईपास थाना क्षेत्र में लगातार हो रही हत्या की वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस के लापरवाह रवैए से लोगों में गहरी नाराजगी है।   

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता