ब्रेकिंग
बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपबाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंप

पटना में एक शख़्स को अपराधियों ने गोलियों से भूना, जन औषधि केंद्र में करता था काम

PATNA : पटना में बेखौफ अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार को पटना के कदमकुंआ इलाके में एक दुकानदार को अपराधियों ने गोली मारी थी. इस घटना में घायल राहुल का इलाज अ

पटना में एक शख़्स को अपराधियों ने गोलियों से भूना, जन औषधि केंद्र में करता था काम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में बेखौफ अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार को पटना के कदमकुंआ इलाके में एक दुकानदार को अपराधियों ने गोली मारी थी. इस घटना में घायल राहुल का इलाज अभी भी चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बीती रात पटना के बिहटा में जन औषधि केंद्र के एक स्टाफ को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. 


रेफरल अस्पताल जन औषधि केंद्र में काम करने वाले रंजीत यादव को अपराधियों ने गोली मारी है. घटना डॉक्टर मीरा झा रोड में हुई है. मौके पर ही रंजीत यादव की मौत हो गई. घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक गुरुवार की रात तकरीबन 9:30 बजे रंजीत यादव अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था. तभी डॉक्टर मीरा रोड में अपराधियों ने उसे निशाना बनाया. 


गोलियों की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचे तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे और रंजीत यादव की मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम रंजीत यादव को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी.


रंजीत यादव पांडे चक का रहने वाला था. अपराधियों ने उसे तीन गोलियां मारी है. रंजीत यादव के सिर में दो गोली जबकि सीने में एक गोली लगी है. पुलिस यह मान कर चल रही है कि अपराधियों का मकसद रंजीत यादव का काम तमाम करना था. इसीलिए सीने और सिर को निशाना बनाया गया. घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश भी देखा गया लेकिन किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया.