ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

पटना में दो मुर्गों का मर्डर, पड़ोसी के ऊपर हत्या का आरोप, मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

PATNA : इन दिनों बिहार में अजीबोगरीब घटनाएं सामने आ रही हैं. बिहार में एक ओर क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल है, सूबे में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है. वहीं दूसरी ओर कैमूर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इन दिनों बिहार में अजीबोगरीब घटनाएं सामने आ रही हैं. बिहार में एक ओर क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल है, सूबे में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है. वहीं दूसरी ओर कैमूर पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के बजाय आजकल एक मुर्गे की मर्डर मिस्ट्र' सुलझाने में लगी हुई है. जहां एक ओर अब तक कैमूर पुलिस एक मुर्गे की मर्डर मिस्त्री सुलझाने में लगी हुई थी. वहीं, दूसरी ओर अब पटना पुलिस दो मुर्गों की मर्डर मिस्त्री को सुलझाने में जुट गई है. 


घटना पटना के फुलवारीशरीफ थाना की है. जहां बोध गांव में दो मुर्गों की हत्या की घटना सामने आई है. यह अजीबोगरीब घटना सामने आने के बाद लोग हैरत में हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बोध गांव के रहने वाले मोहम्मद अशरफ के दो मुर्गों को उसके ही एक पड़ोसी नूर हसन ने जहर देकर मार दिया. मोहम्मद अशरफ का आरोप है कि उसके मुर्गे नूर हसन के खेत में चले गए थे. इसी से नाराज नूर हसन ने दोनों मुर्गों को जहर दे दिया. 


दोनों मुर्गों की डेड बॉडी लेकर मोहम्मद अशरफ फुलवारीशरीफ थाने पहुंचा. उसने आरोपी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. फुलवारीशरीफ के थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि सब्जी के खेत में कीटनाशक छिड़काव किया गया था. आशंका जताई जा रही है कि उसी कीटनाशक से मुर्गों की मौत हुई है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. 



टैग्स