ब्रेकिंग
झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवाल

पटना में दिल दहला देने वाली वारदात: बदमाशों ने पहले स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया, फिर कारोबारी को ROB से नीचे फेंक दिया, इलाज के दौरान मौत

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंत हो गए हैं कि वे किसी भी वारदात को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने रेलवे ओवरब्रिज पर पहले तो का

पटना में दिल दहला देने वाली वारदात: बदमाशों ने पहले स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया, फिर कारोबारी को ROB से नीचे फेंक दिया, इलाज के दौरान मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंत हो गए हैं कि वे किसी भी वारदात को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने रेलवे ओवरब्रिज पर पहले तो कारोबारी की स्कूटी में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और बाद में उसे उठाकर पुल से नीचे फेंद किया। गंभीर हालत में कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


दरअसल, दिल को दहला देने वाली घटना पटना सिटी के फतुहा थाना क्षेत्र के महारानी स्थित रेलवे ओवरब्रिज की है। बताया जा रहा है कि फतुहा के गोविंदपुर निवासी युवक विजय चौधरी अपने कारोबार के रुपए का तगादा करने स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही वह रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे किसी ने बाइक से उसकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह स्कूटी से नीचे गिर गए।


इसके बाद बाइक सवार तीन बदमाश गाड़ी से नीचे उतरे और विजय चौधरी को जबरन उठाकर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे फेंक दिया। विजय के पुल के नीचे गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मौत से पहले पुलिस ने कारोबारी का बयान दर्ज किया था और बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।


पटना में दिल दहला देने वाली वारदात: बदमाशों ने पहले स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया, फिर कारोबारी को ROB से नीचे फेंक दिया, इलाज के दौरान मौत


पटना में दिल दहला देने वाली वारदात: बदमाशों ने पहले स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया, फिर कारोबारी को ROB से नीचे फेंक दिया, इलाज के दौरान मौत

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता