ब्रेकिंग
Bihar News : पटना जंक्शन पर टिकट काउंटर बना अखाड़ा! दो महिला क्लर्कों में जमकर मारपीट, दांत से काटा-नाखून से किया हमलाBihar News : बिहार में जमीन बेचने वालों के लिए बड़ी खबर! आवेदन के 30 दिन में मिलेगा पैसाBihar News : बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र से मांगे गए 7900 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीरBihar Assembly Passes 13 Bills 2026: पेपर लीक गिरोह, जमीन माफिया पर CCA, पंचायतों को मिले नए अधिकारBihar Weather Alert: 23 जुलाई को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनीBihar News : पटना जंक्शन पर टिकट काउंटर बना अखाड़ा! दो महिला क्लर्कों में जमकर मारपीट, दांत से काटा-नाखून से किया हमलाBihar News : बिहार में जमीन बेचने वालों के लिए बड़ी खबर! आवेदन के 30 दिन में मिलेगा पैसाBihar News : बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र से मांगे गए 7900 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीरBihar Assembly Passes 13 Bills 2026: पेपर लीक गिरोह, जमीन माफिया पर CCA, पंचायतों को मिले नए अधिकारBihar Weather Alert: 23 जुलाई को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनी

धनकुबेर निकला बिहार सरकार का ये अधिकारी, पटना में नोट गिनते-गिनते थकी निगरानी विभाग की टीम

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जिला भू अर्जन पदाधिकारी के कई ठिकानों से बेहिसाब संपत्ति मामले में निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है. आय से अधिक संपति मामले मे

धनकुबेर निकला बिहार सरकार का ये अधिकारी, पटना में नोट गिनते-गिनते थकी निगरानी विभाग की टीम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जिला भू अर्जन पदाधिकारी के कई ठिकानों से बेहिसाब संपत्ति मामले में निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है. आय से अधिक संपति मामले में भू अर्जन पदाधिकारी के फ्लैट और सरकारी आवास में भी विजिलेंस की टीम ने छापा मारा है.




बताया जाता है कि आज सुबह से ही निगरानी ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सासाराम के भू अर्जन पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. भू-अर्जन अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के पास सासाराम नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार भी है. राजेश कुमार गुप्ता के पटना, रोहतास और फारबिसगंज स्थित आवास पर छापेमारी चल रही है. 


निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कि कार्रवाई में राजेश कुमार के पास से जमीन के 30 दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं. इन पर भाई के नाम पर अकूत संपति जमा करने के आरोप हैं. जानकारी के अनुसार आरोपी अधिकारी के पास से अब तो 20 लाख नकद, दो लाकर के अलावा सोने के बिस्कुट भी मिले हैं. कार्रवाई अभी जारी है. 




बताया जाता है कि सासाराम में नगर थाना क्षेत्र के डीएम कालोनी स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की जा रही है. नगर आयुक्त सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को विजिलेंस की टीम रोहतास समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय लेकर आई है. अब तक तीन फ्लैट के कागजात मिले हैं. 


भाई के नाम पर पूर्णिया में चार बीघा जमीन के कागजात मिले हैं. पांच सोने के बिस्‍कुट और सोने के जेवरात मिले हैं. पटना के आनंदपुरी और नागेश्‍वर कालोनी स्थित आवास पर विजिलेंस की टीम जांच-पड़ताल में लगी हुई है. रांची में भी अपार्टमेंट के कागजात मिले हैं.