ब्रेकिंग
Bankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएसरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोपBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएसरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप

पटना में CRPF जवान की गला काटकर हत्या, अपराधियों ने शव को खाई में फेंका

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने CRPF जवान की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. पुलिस ने जवान का शव खाई से बरामद किया है. इ

पटना में CRPF जवान की गला काटकर हत्या, अपराधियों ने शव को खाई में फेंका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने CRPF जवान की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. पुलिस ने जवान का शव खाई से बरामद किया है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि जवान औरंगाबाद जिले में तैनात था और वर्तमान समय में छुट्टी पर था.


घटना पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र की है. पुलिस के अनुसार, सीआरपीएफ की 153 वीं बटालियन का जवान अरूण कुमार वर्तमान समय में औरंगाबाद में कार्यरत था. पिछले दो महीने से अवकाश पर घर आया था. सोमवार की देर शाम अपने घर मोकामा से औरंगाबाद जाने के लिए निकला था. मंगलवार की सुबह मोकामा बाईपास के किनारे एक गड्ढे से जवान का शव बरामद किया गया.


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवान की हत्या गला काट कर की गई है. जवान अपने परिवार के साथ रहता था. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, परंतु हत्या के पीछे अवैध संबंध भी कारण हो सकता है. पुलिस प्रत्येक एंगल पर जांच कर रही है. 

टैग्स