ब्रेकिंग
झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवाल

पटना में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ीं: देखते ही देखते स्कूटी ले उड़ा शातिर चोर, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

PATNA: राजधानी पटना में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शातिर चोर सड़क किनारे खड़ी बाइक को देखते ही देखते उड़ा ले जा रहे हैं बावजूद इसके पुलिस इन वारदातों को रोक पान

पटना में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ीं: देखते ही देखते स्कूटी ले उड़ा शातिर चोर, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शातिर चोर सड़क किनारे खड़ी बाइक को देखते ही देखते उड़ा ले जा रहे हैं बावजूद इसके पुलिस इन वारदातों को रोक पाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला पटना सिटी से सामने आया है।


पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के जंगली प्रसाद लेन इलाके में एक शातिर चोर ने मोहन प्रसाद के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा स्कूटी को दिन के उजाले में चुरा लिया। चोर ने मास्टर की के जरिए स्कूटी को स्टार्ट किया और ले भागा। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।


सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे शातिर चोर पहले रेकी करता है और उसके बाद आराम से स्कूटी को स्टार्ट कर चलता बनता है। पीड़ित ने चौक थाना में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर की पहचान में जुटी है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता