ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में बहू ने की सास की हत्या, इतना टेंशन में थी कि खुद को भी आग लगा ली

PATNA : राजधानी पटना में एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी. गुस्से से आगबबूला बहू ने थोड़ी सी बात को लेकर हुए विवाद में इस बड़ी घटना को अंजाम दिया. आरोपी महिला झगड़े के बाद

पटना में बहू ने की सास की हत्या, इतना टेंशन में थी कि खुद को भी आग लगा ली
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी. गुस्से से आगबबूला बहू ने थोड़ी सी बात को लेकर हुए विवाद में इस बड़ी घटना को अंजाम दिया. आरोपी महिला झगड़े के बाद इतना टेंशन में थी कि सास की हत्या के बाद उसने खुद को भी आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना इलाके की है, जहां सकरैचा गांव में पारिवारिक कलह में एक बहू ने अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि किसी धारदार हथियार से सास की गला रेतकर बहू ने उसकी जान ले ली. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बहू ने खुद को आग लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया.


घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीणों ने आग में झुलसी बहू को पीएमसीएच में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि महिला बुरी तरह झुलस गई है. उस महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बहू आरती देवी की अपनी 55 वर्षीय सास धर्मशीला देवी से पारिवारिक कारणों को लेकर बहस हो गई थी. जिसके बाद आवेश में आकर उसने सास को गला रेत कर हत्या कर मार डाला. फिर खुद को आग लगा लिया. बुरी तरह झुलसी आरती देवी को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया.


हत्या के वक्त घर के अन्य सदस्य गांव के पंचायत भवन में हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने पहुंचे थे. घटना की जानकारी मिलते ही वे घर पहुंचे. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय परसा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. आरोपी बहु की हालत नाजुक बनी हुई है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें