ब्रेकिंग
श्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटीश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटी

पटना : फूल विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली, कदमकुआं की घटना

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने बीती रात एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है। पटना के कदमकुआं स्थित चूड़ी मार्केट में फूल बेचने वाले एक युवक को अपराधियों ने गोली मा

पटना : फूल विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली, कदमकुआं की घटना
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने बीती रात एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है। पटना के कदमकुआं स्थित चूड़ी मार्केट में फूल बेचने वाले एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। बाइक सवार अपराधियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब युवक दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। घटना बीती रात तकरीबन 11 बजे की है। युवक को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से निकल भागे। 


24 साल के राहुल कुमार की एक फूल की दुकान है। उसे बाइक सवार अपराधियों ने तीन गोलियां मारकर घायल कर दिया। एक गोली सिर के ऊपर के हिस्से को छूते निकल गई जबकि एक बांह और एक जांघ में लगी। पुलिस उसे पीएमसीएच ले गई। राहुल को गोली क्यों मारी गई इसका खुलासा नहीं हुआ है। राहुल का घर डोमन भगत लेन में है और दुकान चूड़ी मार्केट में मंदिर के पास। घटना के बारे में जो जानकारी मिली उसके मुताबिक बीती रात राहुल को दुकान बंद करने में देरी हो गई। रात तकरीबन 10.30 बजे जैसे ही राहुल घर के लिए निकला पल्सर बाइक से आए तीन अपराधियों ने उसपर दनादन गोलियां बरसा दीं। 


इसी चूड़ी मार्केट में शृंगार का सामान बेचने वाले दीपक सहनी की हत्या की जा चुकी है। दीपक भी राहुल का दोस्त था। पुलिस इस एंगल से भी छानबीन करने में जुटी है। सूत्रों की मानें तो दीपक सहनी हत्याकांड में भवानी तिवारी और राहुल पटेल की गिरफ्तारी हुई थी। भवानी ने बेउर जेल में था। पांच दिन पहले ही उसे भागलपुर जेल भेजा गया है। वहीं राहुल पटेल बेउर जेल में है। भवानी और राहुल के इशारे पर उसके गुर्गों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।