ब्रेकिंग
झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवाल

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: ठेकेदार को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, CCTV में कैद हुई वारदात

PATNA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पटना में पुलिस और सरकार की नाक के नीचे बदमाशों ने एक ठेकेदार को बीच बाजार

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: ठेकेदार को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पटना में पुलिस और सरकार की नाक के नीचे बदमाशों ने एक ठेकेदार को बीच बाजार गोलियों से भून डाला। घटना पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू स्थित रानी घाट इलाके की है।


दरअसल, राजधानी में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या और फायरिंग जैसे वारदातों का अंजाम दे रहे हैं। चार की संख्या में आए अपराधियों ने युवक को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और पटना सिटी एएसपी ने पूरे मामले की छानबीन की। मृतक की पहचान रानी घाट इलाके के रहने वाले ठेकेदार शंकर वर्मा के रूप में हुई है। 


पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया है। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। वही हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एफएसएल की भी मदद ली जा रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता