ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

क्राइम रोकने में पटना पुलिस फेल, एजी कॉलोनी में सुधा बूथ से दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. क्राइम को कंट्र्रोल करने में राजधानी की पुलिस भी फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पट

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. क्राइम को कंट्र्रोल करने में राजधानी की पुलिस भी फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ  रही है पटना से जहां अपराधियों ने सुधा बूथ से दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बाइक सवार 2 अपराधी 2.5 लाख की लूटकर फरार हो गए.



वारदात पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके की है. जहां एजी कॉलोनी स्थित सुधा बूथ से अपराधी दिनदहाड़े 2.5 लाख कैश लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने एक दुकानदार को अपना निशाना बनाया है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान गला में नगद रुपये रखे गए थे. तभी अपराधियों ने हमला बोल दिया. पहले तो उन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट और फिर 2.5 लाख कैश लूटकर फरार हो गए. 



पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में घटना की शिकायत की. सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. शास्त्रीनगर थानेदार ने बताया कि जांच चल रही है. जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाब होगी.  



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें