ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Patna Crime News: पटना में जमीन कब्जा करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस की गिरफ्त में करीब दर्जनभर आरोपी

Patna Crime News: पटना में हथियार के बल पर जमीन कब्जा करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. पटना पुलिस ने गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। यह मामला गौरीचक थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां हथियार के बल पर जमीन कब्जा करने वाले एक गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक तत्व इलाके में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का काम कर रहे हैं और लोगों को डराने-धमकाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को धर दबोचा।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार और 11 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और दहशत फैलाकर जमीन कब्जाने की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजधानी पटना में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता