ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पटना के शख्स ने साली से बनाया अवैध संबंध, फिर उसके पति का हो गया मर्डर

PATNA : राजधानी पटना में अवैध संबंध को लेकर हत्या की वारदात हुई है। घटना पटना के नौबतपुर इलाके की है जहां एक शख्स को आज सुबह सवेरे अपराधियों ने गोली मार दी। जिस शख्स की हत्या

पटना के शख्स ने साली से बनाया अवैध संबंध, फिर उसके पति का हो गया मर्डर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अवैध संबंध को लेकर हत्या की वारदात हुई है। घटना पटना के नौबतपुर इलाके की है जहां एक शख्स को आज सुबह सवेरे अपराधियों ने गोली मार दी। जिस शख्स की हत्या हुई वह ऑटो चलाने का काम करता था। घटना के बाद मृतक की पत्नी और उसके जीजा को लेकर अवैध संबंध की कहानी सामने आ रही है।


जिस शख्स की हत्या की गई वह नौबतपुर का ही रहने वाला था। गुड्डू कुमार ऑटो चलाने का काम करता था। नौबतपुर और मसौढ़ी के बीच वह यात्रियों को ऑटो से पहुंचा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुड्डू पिछले कुछ अर्से से काफी परेशान था। दरअसल गुड्डू की पत्नी का उसके साढ़ू के साथ अवैध संबंध था। 


गुड्डू अपनी पत्नी से इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा भी करता था। सोमवार की रात ऑटो लेकर वह अपने घर पहुंचा और खाना खाने के बाद ऑटो में ही सो गया मंगलवार की सुबह गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो ऑटो में सोए गुड्डू को गोली लग चुकी थी।


बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गुड्डू को सिर में गोली मारी और फिर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी नवलपुर थाने को दी गई है। पुलिस इस मामले को अवैध संबंध का परिणाम मानकर चल रही है। हत्या के बाद पोस्टमार्टम के लिए गुड्डू के शव को भेज दिया गया था।