ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

पटना के हीरा पन्ना ज्वेलर्स पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बड़ा एक्शन, तहखाने में मिला 75 किलो सोना–चांदी

PATNA : राजधानी पटना के बड़े ज्वेलर्स में शुमार हीरा पन्ना के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग पिछले 4 दिनों से हीरा पन्ना ज्वेलर्स के अलग-अलग ठिकानों पर छ

पटना के हीरा पन्ना ज्वेलर्स पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बड़ा एक्शन, तहखाने में मिला 75 किलो सोना–चांदी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

 PATNA : राजधानी पटना के बड़े ज्वेलर्स में शुमार हीरा पन्ना के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग पिछले 4 दिनों से हीरा पन्ना ज्वेलर्स के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी में जुटा हुआ है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जानकारी मिली थी कि हीरा पन्ना ज्वेलर्स में टैक्स की बड़ी चोरी की है और इनके पास भारी मात्रा में सोना और चांदी का स्टॉक जमा है। 


आपको बता दें कि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से की गई छापेमारी में 75 किलो सोना और चांदी तहखाने से बरामद होने की खबर सामने आई है। बोरिंग रोड से लेकर डाकबंगला चौराहे पर हीरा पन्ना की दुकानें हैं। इसके अलावा रियल एस्टेट में भी कंपनी के मालिकों ने निवेश कर रखा है। इसे आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।हीरा पन्ना ज्वेलर्स के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की यह रेड कितनी बड़ी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 4 दिनों से यहां छापेमारी जारी है और अभी भी प्रॉपर्टी के साथ-साथ अन्य तरह की गड़बड़ियों से जुड़े दस्तावेज आयकर विभाग के अधिकारियों को मिल रहे हैं। 

हालांकि, अब तक आयकर विभाग ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन सूत्रों की माने तो हीरा पन्ना ज्वेलर्स ने अपनी एक डाकबंगला चौराहे वाली दुकान से जुड़ा गुप्त खाना बना रखा था इसी तरह थाने के अंदर 25 किलो सोना और 50 किलो से ज्यादा चांदी बरामद की गई है यह बरामदगी बोरिंग रोड स्थित दुकानों के अंदर गुप्त बनाए हुए थाने से हुई है इस सोने चांदी को बगैर किसी डॉक्यूमेंट के रखा गया था हालांकि अंतिम तौर पर ये आंकड़ा और ज्यादा बड़ा हो सकता है फिलहाल जो जानकारी मिली है हिरा पन्ना ज्वैलर्स ने 50 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की है और आगे यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। 


आपको बता दें कि, हीरा पन्ना ज्वेलर्स का पटना में बड़ा जलवा रहा है ज्वेलरी की खरीदारी करने वाले लोग बड़ी तादाद में इस प्रतिष्ठान में पहुंचते हैं  धनतेरस और दिवाली पर एस्से ज्वैलर ने करोड़ों का कारोबार किया है और टैक्स चोरी को लेकर आयकर विभाग के पास त्योहारों के बाद ही लीड पहुंची थी  आयकर विभाग के पास यह इनपुट भी पहुंचा कि बगैर डॉक्यूमेंट के सोना और चांदी का बड़ा स्टॉक हीरा पन्ना ज्वेलर्स ने कर रखा है । हैरत की बात, यह है कि हीरा पन्ना जैसे बड़े ज्वैलर जो ग्राहकों से जीएसटी वसूलते हैं और आभूषण की खरीद पर मोटा टैक्स लेते हैं नियमों का हवाला देते हैं लेकिन खुद टैक्स की चोरी में शामिल पाए जाते हैं। फिलहाल इससे छापेमारी को लेकर जिला पन्ना ज्वेलर्स के मालिकों ने चुप्पी साध रखी है उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आयकर विभाग की छापेमारी के बाद जो अधिकारिक जानकारी आएगी और ज्यादा चौका सकती है।