ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

पटना के बेऊर जेल में बंद 15 कुख्यात अपराधी दूसरी जेलों में होंगे शिफ्ट, यहां जानिए वजह

PATNA : राजधानी पटना स्थित बेऊर जेल में बंद 15 कुख्यात अपराधियों को होली से पहले दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से बीते कुछ महीनों में संगीन आरोपों में जेल

पटना के बेऊर जेल में बंद 15 कुख्यात अपराधी दूसरी जेलों में होंगे शिफ्ट, यहां जानिए वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना स्थित बेऊर जेल में बंद 15 कुख्यात अपराधियों को होली से पहले दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से बीते कुछ महीनों में संगीन आरोपों में जेल बंद दर्जनों अपराधियों को बेऊर जेल से दूसरी जेलों में भेजा गया था। दरअसल, NIA ने पुलिस विभाग को सूचना दी है कि बिहार की जेलों में बंद नक्सलियों के नाम पर वसूली की जा रही है।


इसके साथ ही जेलों में बंद कुख्यात अपने गुर्गों से लोगों की हत्या भी करा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन और बेऊर जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे में जेल प्रशासन ने बेऊर जेल में बंद 15 कुख्यात अपराधियों को भागलपुर जेल में शिफ्ट करने का फैसला लया है।


NIA को इस बात की जानकारी मिली है कि बिहार की जेलों में बंद कुख्यात अपराधी अपने गुर्गों की मदद से हत्या जैसे संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।इसकी जानकारी NIA को उस वक्त मिली जब एक मोबाइल को जब्त किया गया। जिसकी सूचना NIA ने बिहार पुलिस के आला अधिकारियों को दी। इस जानकारी के मिलने के बाद जेल में बंद कुख्यात अपराधियों को दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।


पिछले दिनों भी बेऊर जेल से जेल में संगीन आरोपों में बंद 10 कुख्यात अपराधियों को कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था। बताते चलें कि रामपुर फरीदपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार और नौबतपुर के जबलपुर पंचायत वार्ड नंबर 9 के सदस्य संजय वर्मा की हत्या में बेऊर जेल में बंद कुख्यात उज्जवल कुमार की संलिप्तता सामने आई थी। जिसके बाद उज्जवल के साथ बेऊर जेल में बंद 10 अपराधियों को भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था। पटना पुलिस ने बीते 16 फरवरी को दोनों हत्याकांड का खुलासा किया था।